केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जोएल ओराम ने राउरकेला जनजातीय संग्रहालय का दौरा किया

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जोएल ओराम ने राउरकेला जनजातीय संग्रहालय का दौरा किया

राउरकेला -केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जोएल ओराम ने आज राउरकेला में निर्मित जनजातीय संग्रहालय का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री जोएल ओराम का यह दौरा अत्यंत सार्थक रहा। अंतिम चरण में पहुँच चुके जनजातीय संग्रहालय के निर्माण कार्य को देखकर केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जोएल ओराम ने इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। श्री ओराम ने आशा व्यक्त की कि महामहिम राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री जनजातीय संग्रहालय का उद्घाटन करने का प्रयास करेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री ओराम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने भाषण में कहा कि यह जनजातीय संग्रहालय पर्यटकों के लिए अत्यंत उपयोगी होगा। यह शोध में संलग्न छात्रों के लिए भी अत्यंत उपयोगी होगा। इसका निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में पहुँच चुका है। यह जनजातीय संग्रहालय पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसके कॉटेज, फोटो गैलरी, संस्कृति, परंपरा आदि को खूबसूरती से सजाया गया है। इसे देखकर किसी भी पर्यटक को लगेगा कि वह किसी आदिवासी गाँव में घूम रहा है। स्मार्ट सिटी के सर्वश्री सार्थक सायरभ रथ और उनकी टीम मौजूद रही और उन्होंने मंत्री  को सारी जानकारी दी। आज जनजातीय संग्रहालय के दौरे के दौरान केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, राउरकेला भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता गंगाधर दाश, स्मार्ट सिटी मंत्री के प्रतिनिधि प्रकाश पासवान, अतिरिक्त निजी सचिव खुशबू यादव आदि मौजूद थे।