बिसरा तहसील के सराहनीय कदम -दो लोंगों को मिला जमींन का पट्टा

बिसरा तहसील के सराहनीय कदम -दो लोंगों को मिला जमींन का पट्टा

राजीव कुमार ( संवाददाता )

राउरकेला : सुंदरगढ़ जिले के बिसरा ब्लाक अंतर्गत आने वाले बिसरा तहसील कर्मचारियों ने अपने सामाजिक दायित्वो के तहत भूमिहीन "दो" लोंगों को जमींन का पट्टा दिया |

बिसरा तहसील के राजस्व अधिकारी शुभ्रकान्त मिश्रा, उधव प्रधान , वरिष्ठ लिपिक ममता महानन्दिया ,समन्वयक अधिकारी अभिषेक कुमार दास ,तथ्य दाखिला प्रचालक (DEO)आशा रजाक, तथा चपरासी अभय सामल ,आदि कर्मचारी राजस्व रथ में सवार होकर बिसरा पंचायत के चिन्झारेन और बुदेलजोर के भूमिहीन लाते ओराम और दसमी ओराम नमक दम्पति तथा चम्पिया खालखो को क्रमशः ०.५१ डिसमिल एवं ०.२२ डिसमिल जमींन का पट्टा दिया |

बिसरा तहसील द्वारा जमींन का पट्टा दिए जाने से दोनों परिवारों ने तहसील कर्मचारीयों के प्रति आभार प्रकट किया |