पूजा देखने गया था परिवार घर में हो गई 9.40 लाख की चोरी
दुर्गा पूजा घूमने गए पूरा परिवार इधर चोरो ने घर का ताला तोड़ कर कर दिया हाथ साफ। प्राप्त सूचना के अनुसार, बिसरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार जब दुर्गा पूजा देखने के लिए गया हुआ था तो असामाजिक तत्वों ने घर में विराना देख ताला तोड़ कर घर में रखा नगदी समेत कीमती समान उठा ले गए। इस बाबत बिसरा थाना में दिनांक 2 अक्टूबर को, शिकायतकर्ता ओम प्रकाश लोहिया 51 वर्ष, पुत्र हनुमान दास लोहिया, निवासी बुदेलजोर, ने बिसरा थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होने लिखा है कि, दिनांक 1 अक्टूबर को लगभग साम के पौने छः बजे वह अपनी पत्नी के साथ दुर्गा पूजा मंडप में दर्शन करने गए थे और लगभग रात 9 बजकर 45 मिनट पर वे अपने घर लौट आए। तब उन्होंने पाया कि उनके मुख्य द्वार और दूसरे द्वार का ताला टूटी हुई हालत में है। सोने और चांदी के आभूषण और नकद 2 लाख रुपये उनके घर के अलमारी में नहीं हैं।थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार यह चोरी किसी अज्ञात अपराधी ने की है, चोरी की गई संपत्ति की कुल राशि लगभग है। 9 लाख चालीस हजार रुपये है।इस रिपोर्ट के आधार पर बिसरा थाना में मामला संख्या 276 दिनांक 2.अक्टुबर पंजीकृत किया गया है। और मामले की स्वयं जांच जारी है।





