कुछ ही घंटों में चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
राउरकेला के सेक्टर 19 स्थित इस्पात जेनरल अस्पताल के निकट से एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी हो गया था। जिसकी शिकायत उन्होने थाने में की थी और फिर कुछ घंटे के भीतर पुलिस ने चोरी गई मोबाइल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 04.07.2025 की सुबह 11.05 बजे शिकायतकर्ता देबेन्द्र कुमार बेहरा (52), पुत्र स्वर्गीय उपेन्द्र बेहरा, निवासी क्वार्टर नं.-सी/77, सेक्टर-4, थाना-सेक्टर-3, राउरकेला, जिला-सुंदरगढ़ थाना में उपस्थित हुए और एक लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें आरोप लगाया गया कि दिनांक 03.07.2025 को लगभग 9.00 बजे वह आईजीएच, सेक्टर-19, राउरकेला आए थे, वहां किसी अज्ञात अपराधी ने उनकी पैंट की जेब से उनका ओप्पो ए-05 2020 सफेद रंग का मोबाइल फोन जिसका आईएमईआई नं.- 869232040786310 और 869232040786302 सिम नं.- 7382078488 चोरी कर लिया है। इसलिए थाने में मामले की सूचना दी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही की और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल जब्त कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मो. वसीम (32), पुत्र- स्वर्गीय मो. सलीम, पानपोष कोयल बैंक, पीएस- आर.एन पल्ली, राउरकेला, जिला- सुंदरगढ़,के रूप में हुई है।





