किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन

किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन

सुंदरगढ़ जिले के बिसरा प्रखंड अंतर्गत आईवीडी केंद्र बिसरा में किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शननी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 102 किसानो ने भाग लिया जिसमें 73 किसानों ने अपना उत्पादन लाकर नामांकन करवाया। इस किसान मेला सह उद्यान प्रदर्शनी में प्रखंड़ कृषी अधिकारी मंजूबाला नायक, उत्कल एग्रो ब्लॉक कोऑर्डिनेटर संगीता देवी, समाजसेवी सुभाष महंत, रमेश चंद्र आदी गणमान्य व्यक्ति अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस उद्यान मेले में किसानों द्वारा उत्पादित विभिन्न प्रकार के फल, फूल, साग-सब्जियां, कंदीय फसल, दलहन, तिलहन, मशरूम, जैविक खाद आदि का प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मंजू बाला नायक एवं संगीता देवी, महिला किसान बबीता देवी द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। अतिथियों एवं निर्णायक मंडली द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर उत्कृष्ट किसानों का चयन किया गया। मंचीय कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माता सरस्वती, मां भारती, शांति का प्रतीक ओम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम एकल अभियान के पंचमुखी शिक्षा एवं ग्रामोत्थान योजना का विस्तृत जानकारी, ग्रामोत्थान  योजना के सह योजना प्रमुख लालमोहन द्वारा दिया गया। आईवीडी सचिवों बाबा जी प्रसाद साहू द्वारा केंद्र का वृत्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सुभाष महंत द्वारा किसानों को संबोधन दिया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड़ कृषि अधिकारी मंजू बाला नायक द्वारा किसानों को संबोधन किया गया। उद्यान प्रदर्शनी से उत्कृष्ट 42 किसानों को पुरस्कार किया गया एवं सभी नामांकित किसानों को धरती रक्षक सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में बेबी देहुरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर ओडिशा स्टेट कोऑर्डिनेटर रंजीत कुमार, आईवीडी सचिव बाबाजी प्रसाद साहू, आईवीडी कोषाध्यक्ष बेबी देहुरी, समिति सदस्यता सुजीत चौधरी, आरजीएच राउरकेला से प्रेम दास, जीआरसी प्रमुख कुतार्थ प्रधान, किसान प्रशिक्षक लक्ष्मी नारायण, गिरिजानंदन, कंप्यूटर प्रशिक्षक ज्योतिष कुमार, हरीश जयपुरिया, सिलाई प्रशिक्षिका  पुष्पा देवी, लाठीकाटा संच प्रमुख त्रिवेणी खेश, कंप्यूटर, सिलाई के सभी प्रशिणार्थी सहित कुल 211 लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।