साई वैली स्कूल पर अभिभावक ने लगाया मारपीट करने का आरोप
सुंदरगढ़ जिला के कुमारमुंडा पुलिस चौकी अंतर्गत आनेवाले जमुना नाकी स्थित साई वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल के एक अभिभावक के साथ स्कूल प्रशासन द्वारा स्कूल के अंदर मारपीट किये जाने की सूचना मिली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुमारमुंडा बस्ती निवासी आनंद कुमार दुबे का बेटा साईवैली स्कूल में पढ़ता है। उसे रोज उसका घरेलू चालक कार से स्कूल लाता और लेजाता है। घटना वाले दिन भी उसका कार चालक उसे स्कूल छोड़ने गया. स्कूल गेट से स्कूल तीन से चार सौ मीटर दूर होने के कारण वे बच्चे को स्कूल गेट के अंदर तक छोड़ते आया हैं। बीते गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे जब चालक ओमप्रकाश दीक्षित बच्चे को स्कूल छोड़ने गया तो सुरक्षा गार्ड ने उसे बताया कि स्कूल के गेट के अंदर गाड़ी नहीं उतारी जायेगी तो इसबात को लेकर गार्ड और चालक ओमप्रकाश के बीच कहासुनी हो गई। घर लौटने के बाद चालक ने आनंद कुमार दुबे को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद शाम करीब पांच बजे आनंद के छोटे भाई अनिल कुमार दुबे और छात्र का कार चालक ओमप्रकाश दीक्षित साथ में जाकर स्कूल कार्यालय में घटना की जानकारी लेने गये। इसी बात को लेकर विवेक साहा और उसके कुछ साथियों ने अनिल दुबे को लोहे की रॉड से बूरी तरह पीटा जिससे उसके पूरे बदन में निशान पड़ गया,जो तस्वीर में साफ देखा जा सकता है। श्री दुबे ने स्थानीय थाना में इसकी लिखित शिकायत दी है।





