किरमिरा में ब्लॉक स्तर पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
अनिल कुमार सराफ (रिपोर्टर)
झारसुगुड़ा जिले के किरमिरा ब्लॉक स्थित मिनी स्टेडियम में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्षा सावित्री माझी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर तिरंगा झंडा फहराया और परेड में शामिल छात्रों का अभिवादन स्वीकार किया, जबकि प्रखण्ड विकास अधिकारी अविनाश लाकड़ा, सरपंच संतोषिनी पटेल, अतिरिक्त प्रखण्ड विकास अधिकारी खिलेश्वरी कालो, अतिरिक्त प्रखण्ड शिक्षा अधिकारी हिरण्य रोहिदास, अवकाश प्राप्त सैनिक सुरेंद्र नाथ पुजारी सम्मानित अतिथियों के तौर पर शामिल हुए और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किये। आज के इस स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में,ब्लॉक, तहसील,अग्नीशमन एवं बचाव दल,कृषी विभाग, बैंक, कोऑपरेटिव सोसाइटी, हर ग्राम पंचायत समेत एकलव्य, ओडिशा आदर्श उच्च विद्यालय, कॉलेज, शिशु विद्या मंदिर और अलग अलग सरकारी और नीजी संस्थान ने भाग लेकर 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। परेड का संचालन शारीरिक शिक्षक अमिया सोण्ढो़ ने किया,एवं मंच संचालन शिक्षक सुनील पटेल और अंजन पांडे ने किया। अंत में, छात्रों ने एक रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया,और बीएसएसओ सुरमा बेसन ने धन्यवाद देकर सभा समापन की घोषणा की।





