कार से कुचलने से हुई महिला की दर्दनाक मौत
झारखंड राज्य के पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत आनेवाले मनोहरपुर प्रखंड़ में स्थित उन्धन ग्राम के निर्मल चौक के पास दिनांक 17 अप्रैल 2025 की अपराह्न तकरीबन 3.30 बजे एक तेज रफ्तार कार के नीचे आ जाने से एक 45 वर्षीया महिला की मौत हो गई।
प्राप्त सूचना के अनुसार 17 अप्रैल दिन शुक्रवार दोपहर तकरीबन 3:30 बजे मनोहरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर स्थित निर्मल महतो चौक, ग्राम उन्धन के समीप एक तेज़ रफ्तार कार की चपेट में आने से 45 वर्षीय अवंति देवी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अवंति देवी रोज की तरह शुक्रवार को नल से पानी भरकर सड़क पार कर अपने घर की ओर आ रही थी कि ठीक उसी समय द्रीपशीला गांव की ओर से तेज़ रफ़्तार से आती हुई कार क्रमांक "जेएच 01 एफएम 0080" अवंति देवी को ठोकर मारकर कुचलते हुए आगे निकल गई।
दुर्घटना के तुरंत बाद परिजन घायल महिला को लेकर मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल में मातम पसर गया, मौके पर उपस्थित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इसका दुर्घटना को अंजाम देने वाले कार चालक उमलेंन लुगुन को गिरफ्तार कर लिया और उक्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे हादसों पर रोक के लिए शीघ्रता से ठैस कदम उठाए जाएं।





