कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने से हासिय पर कांग्रेस
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर नगर पालिका चुनाव में कांग्रस के नगरपाल प्रत्याशी ने लिया अपना नाम वापस, हाशिये पर कांग्रेस।
सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस के नगरपाल प्रत्याशी इफ्तिखार अहमद उर्फ पाका बाबू ने कांग्रेस पार्टी की ओर से नगरपाल प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा था,
14 मार्च नाम वापसी का दिनांक तय किया गया था जहां कांग्रेस से नगरपाल प्रत्याशी इफ्तिखार अहमद उर्फ पाका बाबू ने राजनीतिक दबाव के चलते अपना नाम वापस ले लिया वही नगरपाल निर्दलीय प्रत्याशी तन्मय सिंह के साथ विभिन्न वार्ड से वार्ड पार्षद के पांच निर्दलीय प्रत्याशीयो ने अपना नाम वापस ले लिया है।
यह खबर शहर में आग की तरह फैल गई इनके नाम वापस लेने से कांग्रेश इस समय हाशिया पर चली गई थी लेकिन कांग्रेस के विधायक डॉ राजन एक्का ने सूझबूझ दिखाते हुए नगरपाल के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ जयदेव दास को अपना समर्थन देकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
ज्ञात हो कि उड़ीसा में बीजद की सरकार चल रही है और अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए अपना हर दाव लगाने में बीजद नहीं छोड़ रही है किस तरह से उनके प्रत्याशी जीतेंगे उसके लिए श्याम ,दंड ,भेद लगाकर चुनाव में अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने की जद्दोजहद में लगी है अब देखना यह होगा अबकी बार राजगांगपुर नगर पालिका में कौन सी दल नगरपाल बना पाती हैं।
यह तो आगामी 26 तारीख को ही पता चलेगा फिलहाल यह राजनीती राजगांगपुर में इस समय हर चौक चौराहे पर देखी जा रही है।





