करोडो़ रूपये की ठगी में दंपति कोर्ट चालान

करोडो़ रूपये की ठगी में दंपति कोर्ट चालान

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

करोडो रुपये की हेराफेरी के आरोप में जेल जा चुका जितेंद्र सिंह पुनाः ठगी के आरोप में गिरफ्तार 

तालचेर में कोयलारी थाना अंतर्गत आनेवाले फंटपडा़ पंचायत के बाघमरा ग्राम के 47 वर्षीय जीतेंद्र कुमार सिंह नामक व्यक्ति कई लोगों से विभिन्न कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर करोडो़ रूपये ठग लिए। यह घटना अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कडि़हा के निकट जोरडा़ ग्राम के श्रीनिवासन बेहरा के साला को टाटा स्टिल कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ₹65,000 ठग लिए थे,बारम्बार नौकरी के लिए कहने पर सिंह दंपती उन्हें धोखा देते आ रहे थे। कई दिन बीत जाने पर श्री बेहरा निराश होकर इस बिषय को लेकर श्री सिंह के बिरूद्ध कोयलारी थाने में एक लिखित शिकायत दी। शिकायत मिलने पर कोयलारी पुलिस सदलबल सिंह दंपती के घर में दबिस देकर उन्हें थाने में लेकर आए। 
कडा़ई से पूछताछ करने पर दंपती ने एक के बाद एक करके सिलसिलेवार ठगी की घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दंपति को कोर्ट चालान कर दिया गया है और पुलिस इनके बारे में और अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।