ओडिशा सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड 2022 डालमियां के नाम

ओडिशा सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड 2022 डालमियां के नाम

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड ने ओडिशा सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड 2022 जीता।

डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के सीएसआर विभाग को होटल मेफेयर कन्वेंशन में आयोजित एक कार्यक्रम में ओडिशा सीएसआर फोरम, भुवनेश्वर द्वारा स्थायी आजीविका के लिए ओडिशा सीएसआर एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीकांत साहू माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रम और राज्य कर्मचारी बीमा, प्रशांत कुमार मुदुली माननीय मुख्य सचेतक ओडिशा सरकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

चेतन श्रीवास्तव, डीसीबीएल के कार्यनिर्वाही निदेशक व राजगंगपुर के ईकाई प्रमुख को सीएसआर और परिधीय विकास पहलों के साथ-साथ सीमेंट और एल्यूमीनियम क्षेत्र के नवाचार में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में संयंत्र के सहायक कार्यकारी निदेशक डॉ नीलाद्री भूषण पाढ़ी,श्री चंद्रशेखर (वरिष्ठ महाप्रबंधक- कॉर्पोरेट अफेयर्स), दिलीप कुमार पाणिग्रlही (वरिष्ठ प्रबंधक-एचआर/आईआर लांजीबरना), गौरहरी तंदकर (एग्जीक्यूटिव -सीएसआर राजगांगपुर) आदि इस कार्यक्रम में मौजूद थे।