ओडिशा आंध्र सीमा में भयंकर ट्रेन दुर्घटना 6 की मौत सैकड़ों घायल
ओडिशा , आंध्र सीमा पर भयंकर रेल दुर्घटना , कई लोगों की मौत , सौ से ज्यादा घायल।
आज शाम ओडिशा आंध्र सीमा पर स्थित अलमोंडा और कंकटपल्ली स्टेशन के बीच दो रेलगाडी के आपस में टकराने की वजह से यात्रीयो से भरी चार बोगी पटरी से उतरने के कारण भयंकर दुर्घटना हो गई है , बताया जा रहा है कि किसी वजह से सिग्नल में त्रुटि आ गई थी।जिसके कारण , विशाखा पटनम से रायगढ़ा जा रही पैसेंजर ट्रेन , पटरी पर खड़ी हो गईं थी , इससे पहले की पैसेंजर ट्रेन को हटाया जाए, पलाका एक्सप्रेस , ने खड़ी ट्रेन को टक्कर मार दी ।
यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि पैसेंजर ट्रेन के चार डिब्बे पटरी से उतर गई , जिसमे से एक डिब्बा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया ,इस दुर्घटना के बाद घटना स्थल पे आफरा तफरी मच गई ।
घटना की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे देश में फैल गई । रेलवे के बड़े अधिकारी फौरन घटना स्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया ।
प्रधान मंत्री मोदी ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए रेलवे मंत्री अश्विन विष्णव से तत्काल राहत और बचाव कार्य आरंभ कर लोगो को राहत देने की बात कही।घटना स्थल पर फौरन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा आदेश दिया गया है।
इस दुर्घटना में अबतक छह लोगो की मृत्यु हो जाने की सूचना मिली है और करीब सौ से ज्यादा यात्री घायल हुए है , जिसमे से बारह यात्रीयों की हालत नाजुक बताई जा रही है । इस बात की अंदेशा लगाया जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।





