एफआइएच प्रो लीग का पहला मैच बेल्जियम के नाम

एफआइएच प्रो लीग का पहला मैच बेल्जियम के नाम

राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हाकी स्टेडियम में खेले जा रहे एफआइएच (FIH)  प्रो लिग (पुरूष) का उद्घाटन एवं प्रथम मैच बेल्जियम और अर्जेनटीना के बीच खेला गया। यह मैच काफी रोमांचक रही, मैच आरम्भ होने के दूसरे ही मिनट में अर्जेंटीना के खिलाडी डोमेन टोमास, जर्सी नंबर 21 ने बेल्जियम पर पहला गोल दाग कर अपने प्रतिद्वंद्वी पर भारी पडता नजर आया। इसके बाद मैच के पहले आधे समय तक अर्जेन्टीना ने बेल्जियम पर और‌ दो गोल दाग कर मैच में जीत की तरफ अपने कदम मजबूत कर दिए। पर मैच के आधे समय के बाद बेल्जियम अर्जेंटीना पर दबाब बनाते हुए अर्जेंटीना को पछाड़ दिया और दो गोल की बढ़त से अपनी जीत सुनिश्चित कर‌ ली।

 मैच में कब कितने गोल हुए

पहले क्वार्टर में अर्जेंटीना ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल किए, जबकि बेल्जियम ने 14वें मिनट में फील्ड गोल करके 1-2 से पीछे हो रहा। पहले आधे समय में अर्जेंटीना ने पेनल्टी कॉर्नर से तीसरा गोल किया, जबकि बेल्जियम ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से दूसरा गोल करके 2-3 गोल से पीछे हो गया । तीसरे क्वार्टर में, बेल्जियम ने 32वें मिनट में एक और फील्ड गोल करके मैच 3-3 गोल से अपना स्कोर बराबर कर दिया। चौथे क्वार्टर और खेल के आखिरी 15 मिनट में, बेल्जियम ने अपना दबदबा बढ़ाया, 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से चौथा गोल किया, और 57वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से पांचवां गोल करके 5-3 से जीत हासिल की। ​​इस मैच में अर्जेंटीना को पेनल्टी कॉर्नर का मौका मिला, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सका।

मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि और राज्य के खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने किया। सम्मानित अतिथियों में राउरकेला विधायक सरदा प्रसाद नायक, बनई विधायक लक्ष्मण मुंडा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री दिलीप तिर्की और हॉकी इंडिया के दूसरे अधिकारी थे। मैच का शुभारंभ अर्जेंटीना और बेल्जियम के राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया।