एक अमानवीय घटना में एक ही चाकू से तीन घायल
अक्सर लोग नशे में अपराध कर बैठते है। कभी कभी नशा न मिलने के कारण भी अपराध हो जाता है।
ऐसा ही एक मामला बंडा़मुंडा़ थाना क्षेत्र के भूत बंगला (सेक्टर "ई") के क्वाटर संख्या 158 से सामने आया है। जहाँ विल्सन किस्पोट्टा नामक एक व्यक्ति ने अपनी भाभी सुभाषनी किसपोट्टा पर 10 मार्च 2023 की सुबह एक धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, इस हमले से सुभाषनी किसपोट्टा धायल हो गई। यह देख सुभाषनी किस्पोट्टा की मदद के लिए उसकी सास उसकी ओर दौडी़ जिसपर रक्त पिपासु विल्सन किसपोट्टा जानवर की तरह टूट पडा़ और उसे भी घायल कर दिया,इतने पर भी उसकी राक्षसी प्रवृत्ति शांत न हुई और उसने उसी चाकू से स्वयं का गर्दन भी काट लिया।
स्थानीय लोगो ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मां-बेटे को राउरकेला सरकारी अस्पताल पहुँचाया। सुभाषनी किसपैट्टा को स्थानीय लोगों ने पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय रेलवे अस्पताल ले गए थे, जहाँ से स्थिति नाजुक होने के कारण उसे इस्पात जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस अमानवीय घटना को लेकर अंचल में कई तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही है। चर्चा यह भी है कि अभियुक्त नशे का आदी था और ड्रग्स भी लेता था। उस दिन भाभी से ड्रग्स के पैसे ना मिलने पर उसने ऐसा कदम उठाया।





