नाबालिग से बलात्कार करने वाले पर योगी का एक्सन शुरू
अयोध्या की एक नाबालिग के साथ मोइनखान नामक समाजवादी पार्टी के नेता द्वारा इस भ्रम के साथ बालात्कार करना महंगा पड़ गया कि समाजवादी पार्टी द्वारा उसे संरक्षण दिया जाएगा।
सपा द्वारा उसे संरक्षण देने की पूरी कोशिश की गई। यही वजह थी की स्थानीय थाना में उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं हो रही थी। जब दबाव बढा़ तो 30 घंटे बाद मुकदमा दर्ज हुआ। पर कार्यवाही क्या हुई ढा़क के तीन पात।
इसके बाद अयोध्या के लोग पीडीता के पक्ष में उठने लगे। तो यह मामला तूल पकड़ने लगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता रेप पिडीता को न्याय दिलाने के लिए धरने पर उतरे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता नाबालिक पीड़िता से बलात्कार का मामला लेकर, जिला अधिकारी कार्यालय के द्वार पर धरना प्रदर्शन किया।
यह धरना प्रदर्शन बलात्कार पीडिता को न्याय की मांग को लेकर और स्थानीय सांसद अवधेश प्रसाद के विरोध में किया जा रहा था।
प्रदर्शनकारी सांसद अवधेश प्रसाद मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।इस धरना प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सैकडो़ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर बलात्कार पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक न्यायालय करने और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के लिए उनके कार्यालय पहुँचे थे।
प्रदर्शन कारीयों द्वारा अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया जा गया, वहीं अयोध्या पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगा, पुलिस पर 30 घंटे के बाद मुकदमा पंजीकृत करने का आरोप लगाया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी से मुलाकात करने पर अड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ता, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने से किया इनकार।
वहीं भदरसा गैंगरेप से पीड़ित नाबालिक बच्ची से मिलने महिला चिकित्सालय पहुँची, उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल ने बच्ची की खबर ली और कहा कि आरोपियों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस घटना से समाजवादी पार्टी का चरित्र आया सामने दोनों आरोपी हैं, सांसद अवधेश प्रसाद के करीबी। सांसद अवधेश प्रसाद के साथ आरोपियों की कई फोटो हो रही है, वायरल पीड़ित नाबालिक का सरकार और बाल अधिकार संरक्षण आयोग करेगी देखभाल। आरोपियों की चाल चरित्र को देखते हुए नाबालिक के गांव में और भी बच्चियों से होगी पूछताछ। ऐसे घिनौने कृत्य को न सरकार माफ करेगी ना समाज। उन्होंने कहा कि पीड़ित की मां को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मिलने के लिए बुलाया है।
बात जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी तक पहुँची तो उन्होने तुरंत कार्यवाही करते हुए मोइनखान की संपत्ति पर बुलडोजर चला दिया। आज मीडिया पर यह खबर छायी हुई है कि मोइन खान के अवैध बैकरी पर बुलडोजर चला। संबंधित थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक भाषण समाचार संस्थाएं प्रमुखता से दिखा रही है जिसमें वे कह रहे है कि अपराधियों को माला पहनाउंगा क्या।
मोइन खान शायद यह भूल गए थे कि योगी वो मुख्यमंत्री है जो लड़की छेड़ने पर हाथ पैर सुजा देता है, फिर इन्होने तो एक नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया और तबतक बनाता रहा जबतक वह गर्भवती नहीं हो गई। नाबालिग गर्भवती हुई तो सारी सच्चाई बाहर आ गई। और अब मोइन खान का क्या होगा यह तो कुछ ही घण्टों में पता चल जाएगा।





