एक्टिवमीडिया ने पालन किया राष्ट्रीय प्रेस दिवस

एक्टिवमीडिया ने पालन किया राष्ट्रीय प्रेस दिवस

भारतीय प्रेस परिषद का गठन 16 नवंबर 1966 को हुआ था।  इसलिए उस दिन को प्रेस परिषद के सम्मान में भारत में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है।  मीडिया प्रतिनिधि साल के इस दिन को धूमधाम से मनाते है।  इसी कड़ी में आज वरिष्ठ पत्रकार सरोज महापात्र की अध्यक्षता में एक्टिव मीडिया के सदस्यों ने तालचेर सदर थाना के समीप स्थित जैनिताई आश्रम में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंगुला क्षेत्र के महाप्रबंधक ए.के स्वर्णकार, नित्यानंद आश्रम के आजीवन ब्रह्मचारी आनंद गोपाल दास, रक्तदाता एवं आदर्श शिक्षक संतनु कुमार साहू, वरिष्ठ समाजसेवी विभूति साहू, रंजीत महापात्रा सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित थे और कोमलमती के छात्रों को किताबें और जरूरतमंदों को कंबल दिए।उन्होंने मिठाई भी बांटी और मीडिया की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।  इसके साथ ही, तालचर के सभी स्वतंत्रता सेनानीयो के तस्वीरो और स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
इस अवसर पर शाम को कार्यालय परिसर में बैठक भी हुई।संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज शतपथी, संगठन के सलाहकार व वरिष्ठ अधिवक्ता विस्व रंजन मणि, संपादक प्रदीप जेना, सुशील नंद, अनुराग आचार्य, त्रिलोचन स्वयं, कल्याणी सामल, देवेंद्र साहू, (बुबू), शिवप्रसाद बेहरा, त्रिपुर साहू, प्रताप साहू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।