उराँव समाज का फुटबाल प्रतियोगिता संपन्न
मनोहरपुर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले तरतरा गाँव के फुटबाल मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह आयोजन
सरना उरांव समाज की ओर से किया गया था, हर साल की भांति इस साल भी एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के अंतिम समय तक अंतिम मैच खेल रही दोनों टीमें बराबरी में रही, जिस कारण प्रतियोगिता के बिजेता का निर्णय सिक्का उछाल कर किया गया,जिसके आधार पर डोगाकाटा टीम बिजेता घोषित हुई, द्वितीय स्थान पर तिरला की टीम रही। इस प्रतियोगिता में एक टीम में नौ खिलाड़ी थे और खेल की अवधी 10 मिनट प्रति मैच रखा गया था।

बिजेता टीम और रनरअप टीम को खस्सी और मेडल देखकर सम्मानित किया गया। समज के बुद्धिजीवियों के द्वारा कहा गया कि, समाज को आगे बढ़ना और खेल को खेल की तरह खेलना खेल के माध्यम से आपस में मिलना, जुड़ना होता रहना चाहिए,इस आयोजन में समाज और ग्रामीणों की ओर से सहयोग रहा। समाज के प्रमुख लोगों में सोमरा मिंज, सुकरा केरकेट्टा, श्रीकांत केरकेट्टा,अजय केरकेट्टा, प्रमोद केरकेट्टा, रमेश केरकेट्टा, गोवर्धन ठाकुर, गोविंद महतो, फागू केरकेट्टा,अनुपम महतो, दिवेश महतो, विभूति महतो, अर्जुन केरकेट्टा, गंगाराम धनवान, ज्ञान केरकेट्टा, दुर्गा मिंज, मुन्ना केरकेट्टा, सवान मिंज सचिन केरकेट्टा, आदि उपस्थित थे।





