इंडियन गैस ने किया महिला हाॅकी खिलाडी़ का सम्मान
भारत की रसोई गैस कंपनी "इंडियन गैस" की ओर से ओलंपिक खेल में भागीदारी कर लौटी महिला हॉकी खिलाड़ी नमिता टोप्पो को सम्मानित किया गया।
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में स्थित इंडियन गैस डीलर के माध्यम से महिला हॉकी खिलाड़ी नमिता टोप्पो को सम्मानित किया गया। नमिता टोप्पो राजगांगपुर के जोरुमाल गांव की निवासी है। क्षेत्र के इंडियन गैस के डीलर ने एक सभा का आयोजन कर नमिता टोप्पो को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया एवंसम्मान स्वरूप एक इंडियन गैस सिलेंडर और चूल्हा भेंट की । इस अवसर पर इंडियन गैस और सभा में उपस्थित लोगो ने नमिता टोप्पो की उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस सभा में शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। इंडियन गैस द्वारा महिला खिलाड़ी को सम्मानित किए जाने के इस सराहनीय कदम को सभा में उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।
इस अवसर पर नमिता टोप्पो ने पत्रकारो के प्रश्नन का उत्तर देते हुए कहा कि इसी तरह शहर के सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की जरूरत है ताकि राजगांगपुर शहर से अनेक खिलाड़ी ओलंपिक एवं विभिन्न खेलों में भाग ले सके और राज्य समेत देश का नाम रौशन करें।





