आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही 5 केश दर्ज
प्रेस विज्ञप्ति : राउरकेला आबकारी विभाग,
राउरकेला आबकारी अधीक्षक के निर्देशानुसार आज दिनांक 8.4.23 को सदर रेंज निरीक्षक राउरकेला नंबर-1 व 2 थाने के समस्त आबकारी कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में बिसरा थाना क्षेत्र के लंकोई में जाँच अभियान चलाकर देशी शराब बनाने के लिए रखी गई 23900 किलो महुआ जावा के मौके पर नष्ट कर दिया गया।
मौके पर 690 लीटर देशी शराब बरामद की। इस मामले में दो आरोपी दशरथ ओराम को लवांडा में गिरफ्तार किया गया,उसके पास से 50 लीटर देशी शराब, लम्बर मेजर ब्रांड की शराब 50 लीटर,और 15.600 लीटर बीयर बरामद किया गया है। इस बाबत कुल 5 मामले दर्ज किए गए हैं।
इस कार्यवाही में आबकारी विभाग के उप निरीक्षक श्रीधर माहांती के साथ सभी आबकारी अधिकारी,आबकारी गश्ती दल
के कर्मचारी शामिल थे।





