आगामी मुहर्रम को लेकर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील
धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
"अयोध्या के थाना राम जन्मभूमि में भी पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
आगामी मुहर्रम को लेकर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील
अयोध्या:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र में आज एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, मुस्लिम धर्मगुरुओं, ताजियादारों तथा पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सभी से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भड़काऊ पोस्टों और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी आपत्तिजनक सामग्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें धर्मगुरुओं और ताजियादारों ने भी प्रशासन को सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि वे समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण समर्थन देंगे।
इस अवसर पर थाना प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला , सब इंस्पेक्टर आलोक सिंह सब इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह सब इंस्पेक्टर सौरभ सिंह सब इंस्पेक्टर शिवकुमार सब विवेक गुप्ता सब सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।





