नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को चंद घंटों के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को चंद घंटों के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में डमरू राठिया नामक 22 वर्षीय युवक द्वारा एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने युवक को कुछ ही घंटो के भीतर किया गिरफ्तार।इस घटना के संबंध में पिडिता नाबालिग के परिजनो की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को किया गिरफ्तार। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा से कुछ लोगों ने शिकायत की कि उनकी नाबालिग बच्ची को डमरू राठिया नामक 22 वर्षीय युवक ने अपने घर ले जाकर उससे बलपूर्वक दुष्कर्म किया। 
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सदलबल युवक को गिरफ्तार करने निकल पडे़। पुलिस ने आरोपी को उसके गाँव से उस समय गिरफ्तार किया जब आरोपी गाँव से बाहर भागने की फिराक में था।