आकाईशिला से लापता युवक का शव बरामद
राजीव कुमार (संवाददाता)
सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत आनेवाले बिसरा प्रखंड़ के तुलसीकानी ग्रामपंचायत के आकाईशिला जलप्रपात पर्यटक स्थल पर झरना मे डूबने से 18 वर्षिय युवक पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से लापता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक पर्यटन के दौरान झरना में गिरने की बात कही जा रही है। एक और युवक भी हादसा का शिकार होते होते से बचा।
लापता युवक का शव अग्निशामक दल ने कडी मशक्कत के बाद आज झरने से ढूंढ निकाला है। यह युवक जरईकेला निवासी रामाशीष प्रसाद का पुत्र रवी है जिसकी उम्र 18 साल बताई जा रही है। रवी अपने दोस्तों के साथ वो मंगलवार को अपने चार दोस्तो के साथ आकाईशिला झरने पर घूमने गया था ।घूमने के दौरान दो युवक पानी मे गिरे थे जिसमे से एक को घटना स्थल पर मौजूद लोगो ने बचा लिया था और दूसरा रवी था जो गहरे जल में ओझल हो गया था। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बिसरा थाना मे दिया गया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस अग्निशामक दल के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर लापता युवक को ढूंढने मे जुट गई, अँधेरा होने के कारण लापता युवक को ढूंढने में नाकामयाब होकर वापस लौट आए और फिर दूसरे दिन बुधवार की सुबह यही टीम लापता युवक की तलास में जुट गई और आखिरकार सफल भी हुए अफसोस इस बात की रह गई कि युवक को जीवित बचाया ना जा सका।





