आईईडी ब्लास्ट में हुए तीन घायल जवानों में से एक शहीद
पश्चिम सिंहभूम जिले में स्थित सारंडा जंगल में बीते शुक्रवार को हुए विस्फोट में सीआरपीएफ के वरिष्ठ हवलदार महेंद्र लश्कर शहीद हो गए दो अन्य घायलो का उपचार राउरकेला के अपोलो अस्पताल में हो रहा है। आज सुबह डीआईजी,पश्चिम रेंज बृजेश राय ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
पश्चिम सिंहभूम के सारंडा जंगल में सर्च आपरेशन के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर शहीद हो गए। डीआईजी पश्चिम रेंज बृजेश कुमार राय ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
प्राप्त सूचना के अनुसार जराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले सुदूर सारंडा के घने जंगल में स्थित समठा में शुक्रवार शाम नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुए सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर आज शनिवार की सुबह शहीद हो गए।
इस घटना में सीआरपीएफ के निरीक्षक और एक उप निरीक्षक समेत तीन जवान घायल हुए थे। शुक्रवार शाम सारंडा के बीहड़ जराईकेला के समठा इलाके में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान यह विस्फोट हुआ. घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आईईडी विस्फोट किया, जिसकी चपेट में आकर सीआरपीएफ 60 बटालियन के तीन जवान घायल हो गए घायलों में सीआरपीएफ 60 बटालियन के इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र गोगई और हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर शामिल थे. तीनों को तत्काल इलाज के लिए राउरकेला के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. इंस्पेक्टर को बेहतर उपचार के लिए राउरकेला के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसी दौरान शनिवार की सुबह गंभीर रूप से घायल हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र लश्कर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जिस इलाके में विस्फोट हुआ, उस इलाके में मार्च से लेकर अब तक हुए ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो चुके हैं और नौ जवान घायल हुए हैं।





