प्रखंड अध्यक्ष बने राजेन्द्र बोदरा

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति/ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का किया गया विस्तार

प्रखंड अध्यक्ष बने राजेन्द्र बोदरा

सोनुवा - सोनुवा  प्रखंड में झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के जिला सयोजक मंडली के प्रेम चन्द्र मुन्डरी देवीलाल महतो,  की अध्यक्षता में रविवार  फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया। जिसमें विधिवत रूप से लोगों के बीच से आए प्रस्तावों की स्वीकृति मिलने के पश्चात सोनुवा  के प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र बोदरा , सचिव- सरोज कुमार महतो,, कोषाध्यक्ष- दौलत महतो , मीडिया प्रभारी पुजा महतो ,एवं महिला मोर्चा  प्रखंड अध्यक्ष सोनुवा प्रखंड अध्यक्ष मनसुधा महतो, सचिव -सरिता महतो ,जिला सयोजक मंडली के सदस्यों ने टाइगर जयराम महतो के नेतृत्व में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा जिन चुनावी मुद्दों को लेकर सिंहभूम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव में भाग ले रही है, इससे अवगत करवाते हुए कहा कि-  अगर हमारा सांसद सिंहभूम लोकसभा सीट से चुनकर जाता है तो पहली प्राथमिकता जातीय जनगणना करवाना होगा। जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी। साथ ही कोल्हान में मुंडा-मानकी व्यवस्था को पुनर्जीवित कर सख्ती से लागू करवाना,  कंपनियों में भूमि दाताओं को शेयर होल्डर बनाना साथ ही चपरासी से प्रबंधन स्तर तक का नौकरी भूमि दाताओं को दिलवाना। प्राइवेट सेक्टर में रिजर्वेशन जनसंख्या के आधार पर दिलवाना, समान शिक्षा नीति लागू करना, न्यूनतम मजदूरी का निर्धारण, न्यूनतम समर्थन मूल्य का निर्धारण, डीएमएफटी फंड को क्षेत्रीय भाषा-संस्कृति, शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार और स्थानीय भाषा के शिक्षकों का नियुक्ति करने में उपयोग किया जाएगा, शिक्षा पर कुल राष्ट्रीय आय का 8% तथा शोध एवं विकास में 4% तक का उपयोग किया जाएगा, रोजगार एवं उधमशीलता को बढ़ाने के लिए कुटीर एवं लघु उद्योगों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराएंगे तथा ऋण लेने की प्रक्रिया को सरल एवं सुलभ बनाएंगे, सभी बड़ी कंपनियों तथा बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का वकालत करेंगे, ईचा खरकई बांध परियोजना को निरस्त करवाएंगे  स्थानीय नीति नियोजन नीति विस्थापन नीति और पश्चिमी सिंहभूम में को लौह अयस्क खदान में स्थानीय लोगों को बहाली को लेकर पहला करना  आदि। इस अवसर पर भारी संख्या में प्रेमचन्द मुन्डरी देविलाल महतो  लखिन्दर महतो, महेश महतो, गोवर्धन भुमीज, दिनेश कुमार महतो, चन्द वाती महतो रीना महतो शकुंतला  दास सीमा मुन्डरी, सरिता सुन्डी, दिनेश कुमार नायक, बिक्रम दिग्गी, लोग उपस्थित थे।