अवैध परिवहन पर 48808 रूपये का आर्थिक दंड़

अवैध परिवहन पर 48808 रूपये का आर्थिक दंड़

लोहे की छड़ लदा एक बोलेरो पिकअप वैन क्रमांक "ओडी 14 जे 9400" पर बीतेकल शुक्रवार की देर साम 7.30 बजे के आसपास वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के प्रवर्तन विभाग (इनफोर्समेंट) द्वारा वस्तु एवं सेवा कर नियमों का उलंघन करने के लिए कार्यवाही किया गया। 
आज देर शाम तकरीबन 7.30 बजे नुआगाँव प्रखंड़ के बारीलेप्टा ग्राम पंचायत अंतर्गत आनेवाले बारीलेप्टा चौक में प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों द्वारा लोहे की छड़ लदी एक बोलेरो पिकअप वाहन को वस्तु एवं सेवाकर नियमों का उलंघन करने के आरोप में कब्जे में लिया गया। 
घटना स्थल में प्रवर्तन विभाग अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो पिकअप क्रमांक ओडी 14जे 9400 में छड़ लदा था जिसकी कीमत ₹135576 बताया गया। बिल के अनुसार यह छड़ खुटगाँव में आपूर्ति किया जाना था पर आपूर्ति स्थल से यह वाहन 15 किलोमीटर दूर चला आया था। जिसके कारण प्रवर्तन (इनफोर्समेंट) विभाग अधिकारी ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर अपने साथ ले गए। इस वाहन को अवैध रूप से छड़ परिवहन करने के आरोप में ₹48,808 का आर्थिक रूप से दंडित किया गया।