अवैद्य दुकान पर चला आरडीए का बुलडोजर
राउरकेला के सिविलटाउनसिप में नेक्सा शोरूम के निकट एक फास्टफूड़ दुकान पर चला राउरकेला विकास प्राधिकरण का बुलडोज़र।
राउरकेला विकास प्राधिकरण (आरडीए) कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राउरकेला सिविलटाउनसिप में स्थित एक फास्टफूड़ की दुकान पर कार्यवाही करते हुए आज राउरकेला विकास प्रधिकरण की ओर से तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि यह दूकान अवैद्य रूप से बनाई गई थी।और इस दुकान को संबंधित कार्यालय की ओर से तोड़े जाने की सूचना भी दी गई थी। इसलिए यह कार्यवाही की गई।





