अभ्यार्थियों ने जेएसएससी अध्यक्ष पर उतारा गुस्सा
पेपर लीक मामला, जेएसएससी कार्यालय के बाहर दिन भर होती रही नारेबाजी अभ्यर्थियों ने अध्यक्ष की गाड़ी के शीशे तोड़े, इधर, परीक्षा स्थगित
सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) में पेपर लीक के विरोध में बुधवार को अभ्यर्थियों ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के नामकुम स्थित कार्यालय के समक्ष घेराव-प्रदर्शन किया. वहीं, दूसरी ओर जेएसएससी ने 28 जनवरी को हुई झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 रद्द कर दी है. 28 जनवरी को तीन पाली में परीक्षा हुई थी. तृतीय पाली की परीक्षा पहले की रद्द कर दी गयी थी. आयोग द्वारा बुधवार को जारी पत्र में कहा गया है कि 28 जनवरी को प्रथम व द्वितीय पाली में हुई परीक्षा भी रद्द की जाती है. इसके अलावा चार फरवरी को होनेवाली परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. उल्लेखनीय है कि 28 जनवरी को तृतीय पाली में हुई परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने का मामला सामने आया था. आयोग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है दोनों दिनों की परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जायेगी.
इधर, बुधवार को 'झारखंड स्टेट स्टूडेंटस यूनियन' के बैनर तले राज्य के विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों अभ्यर्थियों ने दिन भर जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी 28 जनवरी को संपन्न सीजीएल परीक्षा रद करने व पेपर लीक की सीबीआइ जांच की मांग कर रहे थे. दोपहर लगभग 3:30 बजे केएसएससी के अध्यक्ष नीरज सिन्हा यहां पहुंचे, आक्रोशित अभ्यर्थियों ने गाड़ी रोक कर चरो तरफ से धेर लिया। और उनकी कार का शीशा तोड़ दिया. पुलिसकर्मियों ने श्री सिन्हा को कार से बाहर निकाला और सुरक्षा घेरा बना कर कार्यालय के अंदर ले गये।
इससे पहले उग्र प्रदर्शनकारी मुुख्यद्वार को धक्का देकर कार्यालय में प्रवेश कर गये. पुलिस प्रदर्शनकारियों को बाहर धकेलने लगी. इसी बीच अभ्यर्थी पत्थर और पानी की बोतलें फेंकने लगे, पुलिसकर्मियों ने अभ्यर्थियों को कार्यालय से बाहर खदेड़ दिया. एक सुरक्षाकर्मी की लाठी से हजारीबाग के महेंद्र प्रसाद के सिर में चोट लगने से अभ्यर्थी उग्र हो गये. उन्होंने पुलिसकमी को घेर कर उसकी पिटाई शुरू कर दी. हालाकि, दूसरे पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया. अभ्यर्थियों ने पथराव करना शुरू कर दिया. इससे कार्यालय के कई शीशे टूट गये. इस दौरान पुलिस ने भी लाटी भांजना शुरू कर दिया, इससे मची भगदड़ व धक्का-मुक्की से कई अभ्यर्थी भी जख्मी हो गर्व, अभ्यर्थियों का आरोप था कि पुलिसकर्मी नशे में थे. उसकी लाठी से कई अभ्यर्थी घायल हो गये. इसी बीच जेएसएससी के अध्यक्ष नीरज सिनहा की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
जिसके बाद सिटी पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता भी पहुंचे, रांची से अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया. झारखंड स्टेट स्टूडेंटस युनियन के देवेंद्रनाथ महतो ने अभ्यर्थियों को काफी समझाने का प्रयास किया. इस अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आये सैकड़ों अभ्यर्थी उपस्थित थे. प्रदर्शन कर रहे उग्र अभ्यर्थियों ने मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों को भी नहीं छोड़ा. उनके साथ दुर्व्यवहार व मारपीट भी की गयी. जेएसएससी पर ब्यूरोक्रेसी पूरी तरह हावी लापरवाह अधिकारियों को बदलें बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद झारखंड के युवाओं को रोजगार देने के लिए बनी जेएसएससी पर से 52 ब्यूरोक्रेसी पूरी तरह से हावी है. यहां के साथ काम कर रहे वरीय अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से नही कर रहे हैं. इनके काम का ही तरीका गलत है, जिसके कारण प्रश्न पत्र लीक होने, समय पर रिजल्ट प्रकाशित नही होने सहित कई तरह की समस्याओं का सामना अभ्यर्थियों को करना पड़ा है. गैर जिम्मेदार अधिकारियों की बजह से सरकार की छवि धूमिल हो रही है. ऐसे में जेएसएससी के ऐसे अधिकारियों को तुरंत हटाकर योग्य अधिकारियों को जिम्मेदारी देनी चाहिए।





