अब सड़क भी अवैद्य निकला
राजगांगपुर प्रखण्ड़़ के पानपोष पंचायत अंतर्गत आनेवाले लेंगडाटोली मे अवैध सड़क निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि प्रशासन की ओर से लेंगडाटोली से फार्म हाउस तक बेसरकारी जमीन पर सड़क का निर्माण किया गया है। गौरतलब है कि अधिकारियों और जनता के प्रति प्रभावशाली लोगों की मिलीभगत से उक्त सड़क का निर्माण किया गया है । राजगांगपुर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले कई स्थानों पर सड़क न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन प्रशासन और जन प्रतिनिधि इसे नजरअंदाज कर प्रभावशाली लोगों के प्रति सहानुभूति दिखा रहे हैं, जिसे लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। एक ओर कई जगह सड़क नहीं होने के कारण यातायात की समस्या हो रही है, वहीं दूसरी ओर अवैध सड़क निर्माण का मामला सामने आ रहा है। पर प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है।
नियमानुसार सरकारी काम शुरू करने के पहले नाम फलक लगाया जाना चाहिए पर यहाँ काम शुरू होने से पहले फलक नहीं लगाई गई है, जिसे लेकर प्रशासन के कार्यप्रणाली पर संदेह उत्पन्न हो रहा है। इस कार्य को तत्काल रोककर उचित स्थानों पर सड़क बनाने की मांग जनसाधारणों द्वार की जा रही है ।





