उत्कलमणि गोपबंधू दास की पुन्यतिथि मनाई गई

उत्कलमणि गोपबंधू दास की पुन्यतिथि मनाई गई

सुभाष गुप्ता (संवाददाता)

राउरकेला :  राउरकेला शहर के प्रगतिशील साहित्यिक संस्था उड़िया भाषा विकास मंच की ओर उत्कलमणि का 93वां पुण्यतिथि मनाया गया। मंच के अध्यक्ष शिक्षाविद् प्रशांत कुमार पति के सभापतित्व और साधारण संपादक श्री महापात्र की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थानों के कार्यकर्ताओ ने भाग लेकर आमबागन स्थित गोपबंधुदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  अन्य संस्थानों में राउरकेला यूथ हॉस्टल के अध्यक्ष नारायण पति, हमीरपुर उन्नयन परिषद के अध्यक्ष सुमन दत्त, भाजपा प्रवक्ता गंगाधर दास, भजकृष्ण सरस्वती स्मृति संघ के सचिव कवि कुंजबिहारी राउत, चित्रकार रमेश चंद्र पात्र, शिक्षाविद हेमन्त विश्वाल,बिचित्रानंद नायक मुख्य रूप से उपस्थित होकर, स्वर्गिय उत्कलमणि को श्रद्धांजलि दी और उनकी जीवनी पर चर्चा की.  उपस्थित अतिथियों ने कहा कि गोपबंधु एक मानवतावादी व्यक्ति थे, कवि, अनुवादक और सार्वजनिक वक्ता थे।  दूसरी ओर, वे सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रवादी, समाज सुधारक और दूरदर्शी शिक्षक भी थे।  वे एक समर्पित संस्थापक थे।  

अपने उद्घाटन भाषण में सभापति  श्री पति ने कहा कि समाज में मानवीय मूल्यों को स्थापित करने के लिए सभी को शपथ लेनी चाहिए और समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपने-अपने हितों की तिलांजली देकर खुद को राष्ट्रहित में समर्पण करना चाहिए, जो सर्वोत्तम होगा, उत्कलमणि को नमन।  अंत में मंच के महासचिव श्री महापात्र ने उपस्थित लोगो का धन्यवाद अर्पण किया।