अधूरे दुकानों को तोड़ने का मामला बना चर्चा का विषय

सड़क चौड़ीकरण का हवाला देकर लाखों की लागत से अधूरे वेंडिंग जोन में बने दुकानो को नगरपालिका के कार्यनिवाही अधिकारी ने तोड़ा  (हाईकोर्ट के निर्देश का अवहेलना)

अधूरे दुकानों को तोड़ने का मामला बना चर्चा का विषय

 रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

राजगांगपुर : ओडिशा में सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर के नायर चौक अधीन डालमिया सीमेंट रेलवे फाटक के करीब लाखों रुपये  की लागत से बनी अधूरा वेंडिंग जोन के दुकानो को नगर पालिका के कार्यनिर्वाही अधिकारी विनय चंद्र पंडा ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सड़क चौड़ीकरण का हवाला देकर लाखों रुपए से बनी अधूरा वेंडीग जॉन  में बने दुकानो को जेसीबी कि सहायता से पूरी तरह तोड़ दी गई |

यंहा प्रश्न यह उठता है कि कुछ वर्ष पहले ही 2013 में इस वेंडिंग जोन के दुकानो को लाखो कि लागत से नगर पालिका द्वारा बनाई जा रही थी, अब केवल छत का ढलाई करना ही बाकी था,इतना निर्माण कार्य होने के बाद इसे पूरी तरह से तोड़ देने से लोंगो के जेहन में कई तरह के प्रश्न उत्पन्न कर रही है | 
वही आपको बता दें कि ओडिशा में इस समय नगर पालिका भांग होनेेे के बाद से चुनाव नहीं हो पाया है जिससे वर्तमान समय में पूरी तरह  प्रशासनिक सेवा चल रही है |
 लेकिन इस तरह लोगों की गाढ़ी कमाई से बनी अधूरा वेनडीग जोन दुकानो को यूं ही रास्ता चौड़ीकरण का हवाला दिखाकर तोड़ देना लोंगों के बीच चर्चा का बिषय बनी हुई है |और जिला प्रशासन से मामले कि पूरी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग उठ रही है |