होली की मस्ती के बीच बिवाद दोनों पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज
सुमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
होली का त्यौहार मनाने के दौरान दो गुटों में हुई आपसी झगड़े में कई घायल तो कई फरार,दोनों ही ओर से थाने में दर्ज कराई गई है शिकायत।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन रायगढ़ जिला के जोगीडीपा और बापूजी नगर के युवको के बीच नाच-गाने को लेकर हुई झगड़े को लेकर दोनो ही पक्षो की ओर से स्थानीय थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
दोनों पक्षो के बीच हुई मारपीट में घायल हुए कुछ युवक अस्पताल में भर्ती है तो कुछ गिरफ्तारी के डर से फरार है। पुलिस की ओर से फरार आरोपीयो की तलाश जारी है। इस मामले में रूपेंद्र सारथी नामक एक आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। कोतवाली थाना क्षेत्र के जोगीडीपा निवासी रूपेंद्र सारथी पर हत्या का प्रयास का आरोप है इसके पास से झगड़ा में उपयोग की गई डंडा बरामद किया गया है।
घटना स्थल से प्रत्यक्ष दर्सियो से मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन अपराह्न के वक्त दोनों मुहल्ले के 10-15 युवक एक दूसरे पर लाठी-डंडा, लोहे की सरिया, और पत्थरो से हमला बोल दिया और एक दूसरे पर प्राणघातक हमले करने लगे। जिसमे कुछ युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





