होटल के कमरे में युवक ने लगाई फाँसी
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
तालचेर के हांडीधुआ में स्थित होटल शक्ती इंटरनेशनल में भुवनेश्वर के शैल श्रीविहार निवासी रामचंद्र दास नामक एक युवक चलित माह की 11 तारीख को आकर 301 नंबर कमरे में रूका था। अपने व्यापारिक कामो से वह अक्सर इस होटल में आकर रूकता था।
घर के लोगों ने कई बार युवक को फोन करने पर जब वह फोन नही उठाया तो, घरवालो ने होटल के मैनेजर को फोन किया।
इसपर मैनेजर ने कमरा संख्या 301 का दरवाजा खटखटाते हुए युवक को आवाज दी, अंदर से कोई प्रतिक्रिया ना आनेपर खुली हुई खिड़की से झाँककर देखा तो युवक का शव फंदे में झूल रहा था जो होटल के कमरे में फंखे से बांधी गई थी।
होटल के मैनेजर ने फौरन इसकी सूचना कोलयारी थाना में दी। सुचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल में पहुँच होटल के कमरे से युवक का शव बरामद कर शवपरिक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शवपरिक्षण के बाद शव परिजनो को शौप दिया जाएगा।





