सिँचाई के लिए नहीं हो पा रहा है नदी के पानी का उपयोग

सिँचाई के लिए नहीं हो पा रहा है नदी के पानी का उपयोग

मनोहरपुर : मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले रायडीह पंचायत अंर्तगत मुहलडीहा गांव और रुधीकोचा पंचायत के जोरोबड़ी गाँव जो कोयल नदी के किनारे बसे हुए हैं। इन गांव के लोगों का कहना है कि सिंचाई की सुविधा अगर हम लोगों को उपलब्ध हो जाए तो हम सभी गांव में ही खेती करेंगे, गांव के नौजवानों को पलायन नहीं करना पड़ेगा। दोनों ही गांव बरसात के समय टापू के समान हो जाता हैं यहां पर आने-जाने का कच्चा रास्ता हैं,आंगनबाड़ी केंद्र मे जल मीनार भी नहीं है, स्कूल में बच्चे सिर्फ भोजन करने जाते हैं शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इस समस्या से उबरने के लिए जनप्रतिनिधियों को ग्रामीणो द्वारा अनेको बार आवेदन दिया गया।पर ग्रामीणो की समस्या का समाधान करने के वजाए केवल आश्वासन ही मिला। झारखंड पार्टी के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता महेंद्र जामुदा के क्षेत्र भ्रमण के समय ग्रामीणों ने यह सारी समस्या से अवगत कराया और कहा आने वाले विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव में उन जनप्रतिनिधियों को गांव में घुसने नहीं देंगे। मौके पर प्रेमानंद चेरवा, निस्तार हेम्ब्रोम,सुसनी चेरवा,कालेब तोपनो,मनुऐल चेरवा,जयपाल चेरवा,पोथी हसंदा, सुशील हेंब्रोम अधिगम आदि मौजूद थे।