सप्ताह भर में ही क्यों करनी पड़ी तालाब की दुबारा सफाई
बंडामुंडा़ के तिलकानगर स्थित तालाब जिसे छठ पर्व के लिए राउरकेला नगर निगम द्वारा साफ करवाया गया था। छठ पर्व पालन करने के दूसरे ही दिन उसे पुनः साफ किया गया। पर इस बार तालाब की सफाई ना तो नगर निगम और ना किसी सरकारी अस्तर से साफाई की गई है, बल्कि तिलका नगर बस्ती के कुछ युवाओ ने तालाब की सफाई की है। यहाँ प्रश्न उठता है कि सप्ताह भर पहले सफाई की गई तालाब की पुनः सफाई क्यों करनी पड़ी।
पूछने पर बस्ती बिकास परिषद के अध्यक्ष संतोष राजन ने बताया कि आनेवाले सोमवार के दिन पश्चिम ओडिशा का प्रमुख त्योहार बोइत बंदना है ,जिसके लिए तालाब की सफाई की जा रही है, क्योंकि छठ पर्व में ब्रती तालाब में दीया, तेल की डिब्बी, माचिस की डिब्बी, पटाखो के कचरे,प्लास्टीक,कपडे़ आदी तालाब के तटपर छोड़ गए ,वही तस्वीरे, कलश, गन्ना, प्रसाद,शीशी,दीया,गन्ने का टुकड़ा,पत्तल व साथ लाई अन्य चीजों को तालाब के अंदर पानी में फेक कर चले गए। जिसमें से कुछ चीजे पानी में तैरती रही और कुछ चीजें पानी में डूब गई। यही वजह है कि सप्ताह भर पहले साफ की गई तालाब पुनः गंदगी से भर गई ,और हमें बोईत बंदना का उत्सव मनाने के लिए पुनः तालाब की सफाई करनी पडी।
बस्ती बिकास परिषद के अध्यक्ष संतोष राजन की अगुवाई में की गई तालाब की इस सफाई अभियान में रघु भूमिज, कालिया साहू, बिट्टू सिंह, संजय यादव, सन्नी सिंह व अन्य युवाओ का अहम योगदान रहा।





