विश्व खेल पत्रकार दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन
किसी भी बिषय को संसार के समक्ष प्रस्तुत करने का माध्यम है मिडिया।और पत्रकार के बिना मिडिया अधूरा है। पत्रकार ही है जो समाज के हित अहित को मीडिया के माध्यम से प्रस्तुत करता है।
इसीतरह खेल को भी मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाने वाला पत्रकार ही है। इन्ही खेल पत्रकारो के सम्मान में विश्व खेल पत्रकार दिवस का आयोजन किया जाता है।
राउरकेला के झिरपानी साइनिंग क्लब के मुख्यालय में ऑल इंडिया डेवलपमेंट ट्रस्ट, इंडियन पिलुल्स डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन राष्ट्रीय खिलाड़ियों
और खेल प्रेमियों के लिए डिस्प्लेस सेटलमेंट कमिटी के सहयोग से सम्मान समारोह का आयोजिन किया गया था। समारोह के मुख्य अतिथि सुंदरगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष एम्मा एक्का थीं, जिन्होंने खेल पत्रकार की भूमिका बताई। इस मौक़े पर ऑल इंडिया डेवलपमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष सुबिर पाल, इंडियन पिलुल्स डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन के सचिव हेमा एक्का और डिस्प्लेस सेटलमेंट कमिटी के महासचिव रबिन्द्र भूमिज, कार्यकारी अध्यक्ष झरियो केरकेट्टा, सचिव रश्मी एक्का, मीना तिर्की, पश्चिमी ओडिशा खेल परिषद के अध्यक्ष श्री. जेम्स कुजुर, कबड्डी के कोच श्री औरोबिन्दो पत्रों, और रश्मिता कुजूर प्रमुख रूप से उपस्थित थे, ऑल इंडिया डेवलपमेंट ट्रस्ट, इंडियन पिलुल्स डेवलपमेंट आर्गेनाईजेशन एवं डिस्प्लेस सेटलमेंट कमिटी के तरफ से खेल पत्रकार सुशांत कुमार बेहरा को सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर से नवाजा गया है|





