वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

संदीप शर्मा ‌(ब्यूरो प्रमुख) 

संतकबीरनगर। जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं हिन्दुस्तान अखबार के रिपोर्टर तथा अमर उजाला के पूर्व जिला प्रभारी शोभित पांडेय के आकस्मिक निधन से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके असामयिक निधन से पत्रकारिता, राजनीतिक और सामाजिक जगत में गहरा दुख है। उनकी सादगी, निष्पक्ष पत्रकारिता और मिलनसार व्यक्तित्व को याद कर लोग उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार शोभित पांडेय के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार में बिड़हरघाट पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पार्थिव शरीर को नमन करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में उन्हें धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

शोभित पांडेय एक निर्भीक, जुझारू और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार थे। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और समाज की समस्याओं को जिम्मेदारी के साथ सामने लाने का कार्य किया। उनका निधन संतकबीरनगर की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

शोभित पांडेय के निधन पर पत्रकारों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से जनपद ने एक संवेदनशील, कर्मठ और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकार खो दिया है।