राष्ट्रपति उम्मीदवार पर कटु टिप्पणी से नाराज भाजपा

राष्ट्रपति उम्मीदवार पर कटु टिप्पणी से नाराज भाजपा

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार द्वारा एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु के बिषय में घृणित वाक्य कहना / बयान देने को लेकर भाजपा ने नाराजगी जाहिर की है!
कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु के खिलाफ कटूवचन कहे जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में इस कदर नाराजगी है कि कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार की कुश पुतलिका दहन कर दी। 

यह घटना है ओड़िशा के तालचेर की जहाँ एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु के खिलाफ  कांग्रेस प्रवक्ता अजय कुमार द्वारा कटु बचन कहने से भाजपा के स्थानीय राज्य संपादक कालिंदी सामल के परामर्श पर बरिष्ठ नेता ययाती पटनायक एवं जिला साधारण संपादक प्रकाश महाराणा के नेतृत्व में हाटोतोटा हनुमान मंदिर से एक शोभायात्रा निकालकर शहर की परिक्रमा करते हुए मंगला मंदिर चौक में आकर कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार पर घृणित टिप्पणी किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर कुश पुतली दहन की। 
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्रौपदी मुर्मु को ओडिशा का गर्व व गौरव बताते हुए कांग्रेस और राहुलगाँधी महिला विरोधी, ओड़िशा विरोधी का नारा लगाया।और कहा कि कांग्रेस नही चाहती है कि ओडिशा की एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति बने।