रायफल क्लब ने दी नवनियुक्त मंत्री को बधाई

रायफल क्लब ने दी नवनियुक्त मंत्री को बधाई

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

तालचेर राइफल क्लब की ओर से राज्य के नवनियुक्त उद्योग राज्य मंत्री प्रताप केशरी देव को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।  अंगुल सर्किट हाउस में राइफल क्लब के संयुक्त सचिव शरत देब, कार्यकारी सदस्य पुष्पेंद्र चंद्र देवी, तालचेर विधायक और राइफल क्लब के स्थायी सदस्य ब्रजकिशोर प्रधान, भुवनेश्वर सामंत, शुभकांत दास, जितेंद्र सामंत, संजीव कुमार पटनायक आदि सदस्यो की मौजूदगी में नवनियुक्त मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।