राजगांगपुर स्टेशन में तीन ट्रेनों के ठहराव को हरी झंडी
सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर रेलवे स्टेशन पर वर्षों की प्रतीक्षा और स्थानीय निवासियों के लंबे संघर्ष के बाद, राजगांगपुर रेलवे स्टेशन पर तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव शुरू होने जा रहा है। सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने अपने वादे को निभाते हुए 4 जनवरी को इन ट्रेनों के ठहराव का शुभारंभ करने का निर्णय लिया है।
इन ट्रेनों में 15927/28 गोरखपुर एक्सप्रेस, 18637/38 हटिया-बेंगलुरु एक्सप्रेस, और 12129/30 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस शामिल हैं। इनका ट्रेनों का ठहराव स्थानीय यात्रियों के लिए अत्यधिक उपयोगी साबित होगा।इसक्रम में एक कार्यक्रम 4 जनवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जाएगा, जहां केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ट्रेनों को हरि झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ करेंगे।
इससे पहले, चक्रधरपुर डिविजन के सीनियर डीसीएम ने अपनी टीम के साथ स्टेशन का दौरा कर पूरे परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया। स्थानीय प्रशासन ने इस कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। यह कदम शहरवासियों के लिए गर्व और खुशी का कारण बना हुआ है। वर्षों से ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे लोगों को अब राहत मिलेगी। इस निर्णय से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।
स्थानीय निवासियों और व्यापारी वर्ग ने इस कदम के लिए मंत्री जुएल ओराम और रेलवे विभाग का आभार व्यक्त किया है। चार दिसंबर का दिन राजगांगपुर के इतिहास में एक नई शुरुआत के लिए याद किया जाएगा।





