राउरकेला वन विभाग को कीमती लकडीयो का जाखिरा बरामद

राउरकेला वन विभाग को कीमती लकडीयो का जाखिरा बरामद

प्रेस विज्ञप्ति : राउरकेला वन विभाग 

राउरकेला वन विभाग ने विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हुए इमारती लकडियो की बड़ी खेप अपने कब्जे में ले लिया है। इन लकडियो के कारोबार में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। 

यह जानकारी राउरकेला वन विभाग की ओर से मीडिया को दी गई है। जिसके अनुसार विरमित्रा पूर और बिसरा अंचल में लकड़ीयो के अवैद्य कारोबार की खबर वन विभाग तक पहुंच रही थी। इस खबर को गंभीरता से लेते हुए वनविभाग के वरिष्ठ अधिकारी यशवंत सेठी के निर्देशानुसार सहकारी बन संरक्षक रंजन गोछायत के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन कर खबर की तह तक पहुंचने की योजना पर कार्रवाई करते हुए विरमित्रापूर के रायबोगा में राजेश साहू और बिसरा प्रखंड़ के भालुलता अंचल में बिसराम कंगाडी के घर से क्रमशः 545.362 और 16.5185 सिप्टी कीमती लकडी़ जैसे साल, गम्हार, रोहिणी,बरामद की गई है।साथ ही लकड़ी चीरने में उपयोग की जाने वाली औजार 5-आरी,एक विद्युत चलित रंदा, लोहे का औजार आदि बरामद की गई है। 
इस संबंध में वन विभाग अधिकारियों द्वारा दोनो अभियुक्तों से पूछताछ किए जाने पर उन्हें कोई सटीक जबाब नही मिला ना ही इन लकडीयो के बाबत किसी प्रकार की कोई कागजात प्रस्तुत कर पाए।
राजेश साहू (35)और बिसराम कांगडी(45) पर धारा 412 और 14 उड़ीसा इमारती लकड़ी और अन्य वन उत्पाद पारगमन नियम 1980 ओर उड़ीसा वन अधिनियम 1972 अपराध क्रमांक 304और 305/2022-23, के तहत कार्यवाही करते हुए अदालत में पेश किया गया। 

वन विभाग द्वारा दोनो अभियुक्तों के पास से मिली लकडीयो की कीमत 10,80,000 बताई जा रही है। इस कार्यवाही में कुआरमुंडा़ वनांचल अधिकारी स्वाधीनता साहणी, उप वनांचल अधिकारी प्रसन्न कुमार प्रधान, राजेश रज्जाक, वनरक्षी बीनीता बरूआ, कल्पना साहू, वनपाल पिंकी पात्र, गुलशन कुमार, व 20 पैरा वन दस्ता कर्मचारी सामिल थे