रेल दुर्घटना में युवक का कटा पैर,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
अनुराग अचार्य ( संवाददाता )
तालचर के सदर थाना अंतर्गत रेमुआ के पास से होकर गुजरने वाली एनटीपीसी के रेल पटरी को पार कर शौच के लिए गए जीवन सिंह नामक व्यक्ति का वापसी के क्रम में ट्रेन की चपेट में आने से उनका एक पैर कट गया |
आज तड़के सुबह के 4 बजे जीवन सिंह नामक युवक शौच के बाद वापसी के क्रम में रेल पटरी पार कर रहा था कि अचानक पास आ पहुची ट्रेन की चपेट में आने से उसका बायाँ पैर फिसल गया नतीजतन उसका बायां पैर कट गया | स्थानिये लोंगों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में तालचर मंडपाल अस्पताल ले जाया गया,जंहा हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मुख्य चिकित्सालय में अस्थान्तरित कर दिया गया | फिलहाल जीवन सिंह यहाँ चिकित्साधीन है |





