चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार
बिसरा: आज दिनांक 25.01.2024 को प्रातः 08.30 बजे शिकायतकर्ता महाबीर महतो (45), पुत्र-दसरू महतो, ग्राम-कैरकेरा, थाना-बिसरा, जिला-सुन्दरगढ़ ने बिसरा थाना में उपस्थित होकर इस आशय की लिखित सूचना दी कि दिनांक 24/25 की रात लगभग 02.30 बजे एक अपराधी ने उसके घर में चोरी की, जब उसे घटना के बारे में पता चला तो वह चिल्लाया,आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर आ गए। चोरी करने के बाद अपराधी एक लाल रंग के आटो रिक्शा रजी. नंबर ओडी-14एच-3406 में चोरी का सामान लादकर तेजी से बिसरा की तरफ भागा,भागते हुए आटो रिक्शा का ग्रामीणों ने पीछा कर उसे बिसरा में पकड़ लिया। डर के मारे वह अपराधी अपने घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद ग्रामीणो के साथ महावीर ने उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के लिए बिसरा थाने आए। महाबीर महतो द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर, बिसरा थाना में थानाकांड़ संख्या 31, दिनांक 25.01.2024 यू/एस-380 भा.द.वी. दर्ज कर अतिरिक्त सहायक निरीक्षक (एएसआई) पी. धांगड़ को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया।
दर्ज शिकायत पर कार्यवाही करते हुए बिसरा थाना की पुलिस ने ग्रामीणो एवं शिकायत कर्ता की निशानदेही पर बिसरा के एक घर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
ग्रामीणो का कहना है कि अबतक उनके गाँव से खेती व निर्माण कार्य में काम आनेवाला लोहे की बनी वस्तुएं,पट्टे,बकरी,व सिचाईं की जाने वाली पानी पंप आदि कई बार चोरी हो चुकी है।
ग्रामांचल में ये सभी सामाने बाहर खुले में ही रखा होता है। ग्रामीणो का कहना है कि कुछ असामाजिक लोग सुबह के वक्त गाँव में समान बेचने या कबाड़ खरीदने के लिए आते है, कुछ दिनों तक वे गाँव में घूमघूम कर जगह और चीजों का अच्छी तरह मुआयना करने के बाद रात के अंधेरे में चोरी जैसी वारदात को अंजाम देते है।





