योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय कार्यकर्ता के परिवार के साथ हमेशा रहने का किया वादा

योगी आदित्यनाथ ने स्वर्गीय कार्यकर्ता के परिवार के साथ हमेशा रहने का किया वादा

हिंदू युवा वाहिनी जनपद बस्ती के नि० जिलाध्यक्ष शशि भूषण सिंह एवं जिला महामंत्री विनय सिंह के नेतृत्व में करमा देवी शिक्षण संस्थान के प्रांगण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिला प्रभारी स्व० अज्जू हिन्दुस्तानी के पिता, पत्नी एवं बेटे से मुलाकात करते हुए भावुक हुए और उच्च अधिकारियों को निर्देशित किए कि इस परिवार को सरकार की सारी सुविधाएं मुहैया कराए, इसी बीच संगठन के पदाधिकारियों से वार्तालाप किए। वार्तालाप के दौरान संगठन से कहा इस परिवार के साथ आप लोग हमेशा बने रहिए, जो समस्या हो हमें सूचित करते रहिए परिवार की पूरी मदत होगी। स्व०अज्जू के सुपुत्र कान्हा से दुलार करते हुए खाने-पीने का समान देकर आशीर्वाद दिए और कान्हा के जनेऊ (यद्यो पवीत) में आने का आश्वासन दिए। इस बात की जानकारी स्थान हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा  प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को दी गई है।