युवक ने गमछे का फंदा बनाकर की आत्महत्या
अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ)
गले में गमछा का फंदा डालकर युवक ने की आत्महत्या
तलचेर सदर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर-3 अमलापाड़ा संजय केशरी सिंह का बड़ा पुत्र टुपन सिंह (20) चेंदीपाड़ा माइनिंग स्कूल में पढ़ता था। छुट्टी से घर लौटते समय बलराम प्रसाद गांव के पास सेंट लॉरेंस के समीप एक पेड़ पर गले में फंदा डालकर आत्महत्या करने की दुखद खबर के बाद से तालचेर कस्बे में मातम छा गया है। पेड़ से लटके अज्ञात युवक के शव को देखकर लोगों ने तुरंत इसकी सूचना थाने को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा और शव परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया और आगे की जांच जारी रखी। ऐसे में छात्र ने आत्महत्या क्यों की, इसकी स्पष्ट जानकारी अबतक नही हो पाई है। पुलिस की जाँच पड़ताल से मृत युवक की पहचान हो पाई है।





