भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुर्व प्रधानमंत्री और शहीद को दी श्रद्धांजली
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।। इस अवसर पर बंडामुंडा सेक्टर बी के राज विद्या केंद्र में बस्तीवासियों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया, इस शिविर में 234 लोगों को सेवा दिया गया एवं 197 लोगों को मुक्त चश्मा वितरण किया गया और 13 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन कराने हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया। यह शिविर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किया गया था।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने 17 अगस्त को सीआरपीएफ 130 बटालियन के शहीद सुशील पत्रा को उनके शहादत के दिन श्रद्धांजलि अर्पित की।शहीद पात्रा 17 अगस्त 2007 में कश्मीर के गुलबर्ग सेक्टर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हो गए थे।






