भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खंड़विकास अधिकारी का घेराव

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खंड़विकास अधिकारी का घेराव

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

पिछले दिनों तालचेर के मिशन शक्ति कार्यालय में स्वयंसेवी संस्थाओं के सभापतियो को बुलाकर ऋण लेन-देन किए जाने का मामला पत्रकारों के समक्ष आने पर पत्रकारों द्वारा इस मामले में हस्तक्षेप किए जाने से स्थानीय सीडीपीओ द्वारा इस कार्यालय को बंद करने का निर्देश दिया गया था। यह मामला अभी लोगों के जेहन में ताजा ही था कि एक और मामले में तालचेर खंड विकास अधिकारी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घेराव किए जाने की खबर अंचल में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
स्थानीय भाजपा कर्मी व राज्य संपादक कालंदी सामल को किसी सूत्रों से जानकारी मिली थी की तालचेर खंड विकास अधिकारी स्वयंसेवी संस्थाओ के साथ भिन्न भिन्न सरकारी कमरों में बैठक कर रहे है।  
जिसकी पुष्टि के लिए भाजपा के राज्य संपादक कालंदी सामल ने खंड विकास अधिकारी से फोन पर बात करनी चाही, पर खंड विकास अधिकारी द्वारा फोन ना उठाए जाने से बाध्य होकर  अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ घंटों तक खंड विकास अधिकारी को घेरे रखा।
इस घेराबंदी में भाजपा के प्रखंड़ अध्यक्ष वृंदावन बेहरा, पुर्व प्रखंड़ अध्यक्ष मानस आचार्य, ययाती पटनायक, प्रकास महाराणा, जितिस प्रधान, चिंतामणि महापात्र, उच्छन पटनायक, व अन्य सैकडो कर्यकर्ता शामिल थे।