बैक मैनेजर पर फिर लगा हेराफेरी का आरोप

बैक मैनेजर पर फिर लगा हेराफेरी का आरोप

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

40 से अधिक आदिवासी ग्रामीण किसानों ने दलकी एसबीआई बैंक मैनेजर पर हेराफेरी करने का लगाया आरोप स्थानीय थाने में की शिकायत। इस बैंक मैनेजर पर पहले भी आदिवासी ग्रामीण किसानो द्वारा लोन का झांसा देकर इंश्योरेंस कराने  की शिकायत है। 

सुंदरगढ़ जिला के रायबोगा थाना अंतर्गत दलकी स्थित एसबीआई बैंक शाखा के मैनेजर के ऊपर स्थानीय आदिवासी ग्रामीण किसानों द्वारा हेरा फेरी करने का लगाया आरोप। स्थानीय थाना प्रभारी से इसकी शिकायत की गई है। 

पहले भी इस बैंक मैनेजर के ऊपर कुछ आदिवासी ग्रामीण किसानों द्वारा शिकायत की गई थी की लोन दिलाने के झांसा देकर 15, 15 हजार की जीवनबीमा की गई थी।

वही लोन के बाबत में बैंक मैनेजर द्वारा 25000रुपये की मांग  की जा रही थी जिसकी खबर साराँश दैनिक में प्रकाशित की गई थी। 

 कल 19 तारीख को 40 से अधिक ग्रामीण किसानों ने एक साथ इकट्ठा होकर दलकी स्थित एसबीआई बैंक मैनेजर पर किसान क्रेडिट कार्ड खाते से फ्रॉड की शिकायत लेकर बैंक पहुंचे और कहा की किसी के खाते से 4000 तो किसी के खाते से 2000 रूपये की हेरा फेरी हुई हैं।कई शिकायतकर्ताओ ने यह भी आरोप लगाया है कि लोन जमा करने के बाद भी लोन खाते से नहीं कटता है यहां तक की हमारे खाते से जमा राशि हमारे ना कहने के बाद भी एक साथ जमा राशि काट लिया जाता है।

इन विभिन्न शिकायतों को लेकर स्थानीय थाने मैं गरीब आदिवासी ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई है और इसकी कॉपी स्थानीय कलेक्टर एवं रीजनल ऑफिसर एसबीआई को देते हुए एक कॉपी मीडिया कर्मी को दी गई वही आप सभी को पता होगा कि कुछ दिन पहले ओडिशा की आदिवासी महिला को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्वोच्च पद देकर राष्ट्रपति बनाया जिसकी सभी ने सराहना की।

वही बैंक मैनेजर द्वारा गरीब आदिवासियों के साथ हेराफेरी करने की शिकायत बार बार मिल रही है। बार-बार एक ही बैंक मैनेजर के ऊपर शिकायत होने के बावजूद कारवाई ना होना अनेक तरह के सवाल खड़ी कर रही है ?अब देखना यह होगा की इस शिकायत के बाद उच्च अधिकारियों द्वारा गरीब आदिवासियों को न्याय मिलता है या नहीं