बालुका शिल्पी ने बालू की आकृति के माध्यम से विजेताओं को दी शुभकामना
रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )
सुंदरगढ़ जिला के राजगंगपुर शहर में आने वाले आईटी कॉलोनी निवासी अंतराष्ट्रीय बालुका शिल्पी राजू साहू ने बालू कि आकृति के माध्यम से ओलंपिक खेल में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा एवं कुश्ती में कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया की आकृति बनाकर दोनों विजयी खिलाडियों को शुभकामनाये दी है |

ऐसे तो स्वर्ण पदक मिलते ही 130 करोड़ भारतियों के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है लोग अपने अपने माध्यम से इस खुशी को जाहिर कर रहे हैं वही अंतरराष्ट्रीय बालूका शिल्पकार राजू साहू ने अपने कला के माध्यम से स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा एवं कुश्ती में कांस्य पदक विजेता बजरंग पुनिया की बालू द्वारा आकृति बनाकर पूरे देश की ओर से इन खिलाड़ियों को बधाई दी है राजू द्वारा विजेता खिलाडियों को शुभकामनाएँ देने के इस अंदाज़ को लोग खूब सराह रहे है |





