बंद घर से पांच लाख से ज्यादा के आभुषण और डेढ़ लाख रुपये नगद उडा ले गए चोर

सुंदरगढ़ जिला के बिरमित्रापुर थाना क्षेत्र में आनेवाले रायबोगा रोड स्थित बीएसएल कर्मचारी साबिर हुसैन के घर में हुई बड़ी चोरी। अपनी माता की मौत हो जाने से पांच दिनों से बीएसएल कर्मी साबिर हुसैन सह परिवार कोलकाता गये थे। बुधवार की सुबह सह परिवार कोलकाता से लौटे और घर का दरबाजा खोलते ही पाया कि पर घर में रखे पांच अलमारी टूटे हुए थे और सभी सामान बिखरा था तब चोरी होने का पता चला इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। चोरों ने घर में रखे सोने चांदी के आभुषण जिसकी कीमत पांच लाख से अधिक बताई जा रही है और डेढ़ लाख नगद रूपये उडा ले गए। बीरमित्रपुर थाना से महज दो सौ से तीन सौ मीटर की दूरी पर हुई, इस चोरी की वरदात से पूरा परिवार सदमे है,  थाने में सूचना देने के बाद पुलिस मौक़े पर कुत्ते और वैज्ञानिक दल के साथ पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।  प्राथमिक पड़ताल में पता चला की चोरों ने रेकी कर साबिर हुसैन के घर को निशाना बनाया चोर सामने से घुसने के बजाए,घर के पीछे लगे वेंटीलेटर से घर में घुसे और घर में घुसने के बाद पीछे का दरबाजा तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने इस चोरी के मामले को चुनौती के रूप में लिया है और चोरो को पकड़ने के लिए कोशिश तेज कर दी है।