प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाया गया
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
राजगांगपुर और आसपास के विभिन्न चर्चों में प्रभु यीशु का जन्म दिवस हर्षोल्लास मनाया गया।आज के दिन के लिए कई दिनों से तैयारी आरंभ कर दी गई थी, इसी क्रम में पिछले रविवार की रात विभिन्न चर्चों को रोशनी से सजाया गया था। आज सेंट मैरी चर्च में सभी धर्मों के लोग प्रभु ईसामसीह का जन्मदिन मनाने के लिए मौजूद थे। यहाँ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।यहाँ आयोजित प्रार्थना सभा में माधुरी लुगुन, पूर्व नगर निगम उपमहापौर अशोक दास पूर्व बीजद टाउन अध्यक्ष अमरेश पांडा, बीजद टाउन अध्यक्ष राजेंद्र कुमार लेंका, नगर उपकुलपति एमडी इफान, स्टेट माइनर जनरल एडिटर शोहेब आलम, डालमियां कार्यकारी निदेशक चेतन श्रीवास्तव व अन्य पदाधिकारी जफर मोबीन अहमद, इफ्तिखार अहमद, कुलदीप सिंह, मीडिया प्रतिनिधि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
प्रशासन की ओर से स्थानीय एसडीपीओ और अभिषेक ने उपस्थित होकर श्रद्धालुओं के साथ पूजा-अर्चना की और उनके लिए मंगल कामना की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी मनोरंजन,उप निरीक्षक, खगेश्वर बिस्वाल,अतिरिक्त पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार सतपति, हेमंत कुमार धीरूआ, पीके बेहरा आदि मौजूद थे।





